all india khabr

all india khabr

शीर्ष पहलवान जगरेब ओपन से हटे, कहा तैयार नहीं

 


नयी दिल्ली, 27 जनवरी (भाषा) शीर्ष पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया सहित आठ पहलवानों ने आगामी जगरेब ओपन से हटने का फैसला किया और कहा कि वे टूर्नामेंट के लिये तैयार नहीं हैं जबकि अंजू ने चोट के कारण यह निर्णय लिया।.

दिग्गज मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम की अध्यक्षता वाली नवनियुक्त निगरानी समिति ने क्रोएशिया की राजधानी में एक फरवरी से शुरू हो रही रैंकिंग सीरीज के लिए बुधवार को 36 सदस्यीय भारतीय टीम पहलवानों को चुना था। इस समिति को डब्ल्यूएफआई (भारतीय कुश्ती महासंघ) के रोजमर्रा के काम को देखने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ