all india khabr

all india khabr

अमेरिका में लुटेरों की गोली से घायल भारतीय युवक की मौत

अमेरिका में लुटेरों की गोली से घायल भारतीय युवक की मौत



न्यूयॉर्क: 

अमेरिका के शिकागो में सशस्त्र लुटेरों की गोली से घायल 23 वर्षीय भारतीय युवक की मौत हो गई. मीडिया में आई एक खबर में मंगलवार को यह जानकारी दी गई. शिकागो पुलिस ने मंगलवार सुबह बताया कि देवशीष नंदेपू को रविवार रात साउथ साइड के प्रिंसटन पार्क में लुटेरों ने गोली मार दी थी.


‘एबीसी 7 आईविटनेस न्यूज' की एक खबर में कहा गया कि नंदेपू की गंभीर चोट के कारण मौत हो गई. खबर के मुताबिक ओक लॉन स्थित क्राइस्ट मेडिक सेंटर में नंदेपू ने सोमवार की सुबह चार बजे दम तोड़ दिया. उसे बाजू व कंधे के जोड़ के बीच गोली लगी थी.

नंदेपू और उसका 22 वर्षीय दोस्त रविवार की शाम करीब 6:55 बजे एक पार्किंग स्थल के पास थे, तभी अचानक एक काले रंग की गाड़ी से उतरे दो लुटेरे उनके पास पहुंचे.

लुटेरों ने दोनों को बंदूक दिखाकर उनसे कीमती सामान मांगा. अधिकारियों ने कहा कि दोनों ने आदेश का पालन किया फिर भी उन्हें गोली मार दी गई.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

नंदेपू के दोस्त के सीने में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर है. फिलहाल उसे आईसीयू में रखा गया है. अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ