all india khabr

all india khabr

सीने में दर्द के चलते अभिनेता अन्नू कपूर गंगा राम अस्पताल में भर्ती,



नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी चिकित्सकों ने दी।.





अब बेहतर है एक्टर की तबीयत

जानकारी के मुताबिक, अन्नू कपूर को गुरुवार की सुबह सर गंगा राम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप के मुताबिक अन्नू कपूर को चेस्ट प्रॉब्लम की वजह से एडमिट कराया गया है। उन्हें कार्डियोलॉजी में डॉ. सुशांत वट्टल के तहत भर्ती कराया गया है। इस समय वो स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं।

100 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम

एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1979 में बतौर स्टेज आर्टिस्ट के जरियर की। महज 22-23 की उम्र में एक्टर ने 70 साल के वृद्ध का किरदार निभाया था। इस किरदार से वह काफी मशहूर हुए थे। अन्नू एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर, डायरेक्टर, रेडियो जॉकी और टीवी होस्ट भी रहे हैं। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी सीरियल्स में काम किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ