all india khabr

all india khabr

Pathaan Box Office Collection: पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर बिगाड़ा मौसम


Shah Rukh Khan Pathaan Box office Collection: बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जिसकी उम्मीद की जा रही थी कि शाहरुख की 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनकर आएगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही है. रिलीज के पहले दिन 'पठान' (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि शाहरुख की 'पठान' ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है.

पहले दिन 'पठान' ने मचाया धमाल

यशराज बैनर तले बनी स्पाई थ्रिलर 'पठान' ने रिलीज के पहले ही दिन ये साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कमाल का प्रदर्शन करने वाली है. बंपर एडवांस बुकिंग का 'पठान' को जमकर फायदा मिला है. जिसकी वजह शाहरुख खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर डाली है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की 'पठान'ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ का बिजनेस कर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर डाली है.

इसी बात की उम्मीद पहले ही की जा रही थी कि 'पठान' रिलीज के पहले ही दिन कमाई के मामले में हैरान करने वाला कलेक्शन करेगी. साफ तौर पर कहा जाए तो करीब 5 साल के बाद शाहरुख खान का कमबैक बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रहा है. 

फिल्म पठान
2 of 4
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान का ट्रेलर जब से सामने आया था, तभी से लोग 25 जनवरी का इंतजार कर रहे थे। फिल्म की एडवांस बुकिंग में लोगों में किंग खान के लिए गजब की दीवानगी देखने को मिली थी। रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग के बाद से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि शाहरुख की यह फिल्म पहले दिन बड़ा कारनामा दिखा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ