all india khabr

all india khabr

यूक्रेन की सेना ने दोनेत्स्क शहर पर गोले दागे

 यूक्रेन की सेना ने दोनेत्स्क शहर पर गोले दागे।


दोनेत्स्क 02 फरवरी (वार्ता/स्पूतनिक) यूक्रेन की सेना ने दोनेत्स्क शहर पर 155 मिलीमीटर के दस गोले दागे हैं।

दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) के प्रतिनिधि कार्यालय ने यूक्रेन के युद्ध अपराधों से संबंधित मुद्दों के नियंत्रण और समन्वय (जेसीसीसी) के संयुक्त केंद्र के एक बयान में यह जानकारी दी।

कार्यालय ने टेलीग्राम पर कहा कि यूक्रेन की सशस्त्र इकाइयों द्वारा दोनेत्स्क शहर के कीवस्की एवं कुइबेशेव्स्की में 00:11 बजे चार गोले तथा 00:17 बजे किरोवस्की जिला में 155 मिमी के छह गोले दागे गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ