all india khabr

all india khabr

मुलताई : शास्त्री वार्ड में धूं-धूं कर जला 100 KV का ट्रांसफार्मर, टला बड़ा हादसा


मुलताई। ( पाशा खान ) नगर के शास्त्री वार्ड स्थित गर्ल्स स्कूल के पास रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 100 केवी का बिजली ट्रांसफार्मर अचानक आग की लपटों में घिर गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में धुएं का गुबार छा गया।

फायर टीम की मुस्तैदी से काबू में आई आग

​घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका की फायर टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर मोर्चा संभाला। फायर कर्मी भूपेंद्र सिंह राठौड़, गिरीश पीपले और सुमित पुरी ने तत्परता दिखाते हुए टाइप सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाया। अगर समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो पास ही स्थित स्कूल और घनी बस्ती के कारण बड़ा हादसा हो सकता था।

वीडियो देखने के लिए यहां किलिक करें ।

बिजली आपूर्ति रही ठप

​इस आगजनी के कारण क्षेत्र की बिजली सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई। तपती गर्मी के बीच बिजली गुल होने से स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, विभाग द्वारा अब स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ