बैतूल/मुलताई: मार्च के महीने में ही सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। भीषण गर्मी और लू के चलते जहाँ आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं आसमान में उड़ने वाले बेजुबान पक्षियों के लिए पानी का संकट खड़ा हो गया है। इसी मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए 'ऑल इंडिया खबर' ने एक विशेष मुहिम 'प्यासे पंछी' की शुरुआत की है।
क्यों जरूरी है यह मुहिम?
बढ़ती तपिश के कारण प्राकृतिक जल स्रोत सूख रहे हैं। ऐसे में पानी की तलाश में भटकते हुए कई पक्षी दम तोड़ देते हैं। पत्रकार पाशा खान की इस पहल का उद्देश्य हर घर को इस सेवा कार्य से जोड़ना है।
मुहिम का मुख्य स्लोगन:
"प्यासे पंछी, सूखी प्यास; आओ बनें उनकी आखिरी आस।"
"छत पर पानी, खिड़की पर दाना; यही है मानवता का असली ठिकाना।"
कैसे जुड़ें इस मुहिम से?
ऑल इंडिया खबर जिले के समस्त नागरिकों से अपील करता है कि:
- अपने घर की छत, बालकनी या आंगन में एक मिट्टी का सकोरा (बर्तन) जरूर रखें।
- उसमें नियमित रूप से साफ पानी भरें और संभव हो तो थोड़ा दाना भी डालें।
- सेल्फी भेजें: पानी रखते हुए अपनी एक फोटो हमारे व्हाट्सएप नंबर 7987008663 पर भेजें। हम आपकी इस नेक पहल को अपने चैनल पर प्रसारित करेंगे।
पत्रकार पाशा खान का संदेश:
"इंसान तो अपनी प्यास माँग कर बुझा लेता है, लेकिन ये बेजुबान सिर्फ हमारी ओर उम्मीद भरी नजरों से देखते हैं। आइए, इस गर्मी में हम इन परिंदों का सहारा बनें और मानवता का फर्ज निभाएं।"
0 टिप्पणियाँ