मुलताई ( पाशा खान ) नगर के प्रतिष्ठित पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
विशेष रूप से कक्षा 10वीं (बी) की छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत से विद्यालय का नाम रोशन किया। सम्मान पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे और विद्यालय प्रबंधन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कक्षा 10वीं 'बी' की टॉपर्स:
परीक्षा परिणामों और प्रदर्शन के आधार पर निम्नलिखित छात्राओं ने बाजी मारी:
- प्रथम स्थान: प्राची कवडकर (95%)
- द्वितीय स्थान: महक परवीन (91%)
- तृतीय स्थान (संयुक्त): मानसी भोजराज (89%) एवं अदिति हजारे (89%)
विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्राओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है और अन्य छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
0 टिप्पणियाँ