all india khabr

all india khabr

महिला अंडर-19 विश्वकप: इंग्लैंड को रौंद कर भारत बना विश्व विजेता ।

 

All India Khabar

महिला अंडर-19 विश्वकप: इंग्लैंड को रौंद कर भारत बना विश्व विजय।


पोचेफस्ट्रूम (दक्षिण अफ्रीका), 29 जनवरी - खेल के हर विभाग में इंग्लैंड को घुटनों पर बैठा कर भारत ने रविवार को पहले अंडर-19 महिला टी20 विश्वकप का खिताब अपने नाम कर लिया।

सेनवेस पार्क मैदान पर भारतीय लड़कियों का जलवा सिर चढ़ कर बोला। भारतीय गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड 17.1 ओवर में मात्र 68 रनों पर ढेर हो गयी। इसके जवाब में भारत ने सिर्फ 14 ओवर में लक्ष्य हासिल करके विश्व विजेता होने का गौरव हासिल किया।

अपना 19वां जन्मदिन मनाने वाली शेफाली ने मैच के फाइनल में पहुंचने पर कहा था कि उनके लिये जन्मदिन का उपहार विश्वकप के खिताब से ज्यादा और कुछ नहीं हो सकता। टीम की साथियों ने उनकी इस मुराद को पूरा किया और समूचे भारत का ध्यान महिला क्रिकेट के सुनहरे भविष्य की ओर खींचने में सफलता हासिल की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ