all india khabr

all india khabr

चार देशों में भूकंप से हाहाकार, 2200 से अधिक की मौत, 7000 से अधिक घायल

 All India Khabar

चार देशों में भूकंप से हाहाकार, 2200 से अधिक की मौत, 7000 से अधिक घायल 



इस्तांबुल/दमिश्क 06 फ़रवरी (वार्ता) तुर्की के दक्षिण में सीरियाई सीमा के पास सोमवार तड़के भूकंप के जोरदार झटकों से केवल आसपास के पांच देशों में तबाही मच गयी और 2200 लोगों की जान चली गयी। भूकंप के कारण मकानों भवनों आदि के ढहने से 7000 से अधिक लोग घायल हो गये।

भारत और अमेरिका के अलावा युद्धग्रस्त रूस एवं यूक्रेन समेत कई देशों ने भूकंप प्रभावित देशों की मदद की पेशकश की है।

स्थानीय समयानुसार तड़के 04:17 बजे भूकंप का एक शक्तिशाली झटके महसूस किये गये। पहले झटकों के कुछ मिनट बाद फिर शक्तिशाली झटके महसूस किया गया जिसमें तुर्की और सीरिया में भारी तबाही मचाई है। अब तक 2200 से अधिक लोगों के मरने की खबर है, जबकि 7000 से अधिक अन्य घायल हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ