all india khabr

all india khabr

संत रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर, संत का किया अपमान ? भाजपा नेताओं का कारनामा। समाज में रोष

 संत रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर, संत का किया अपमान ? भाजपा नेताओं का कारनामा। समाज में रोष



 मुलताई (सैय्यद हमीद अली) आमला विकासखंड बाल खापा ग्राम में, संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती पर ,भाजपा नेताओं द्वारा संत शिरोमणि रविदास महाराज जी के अपमान करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत सभी समाज के लोगों ने बोरधई थाने में आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है ।जानकारी अनुसार सभी चमार समाज के लोगों ने बताया कि, वह बास खापा ग्राम के स्थाई निवासी है, कल दिनांक 5/2/ 2023/ दिन रविवार को गांव के नत्था पिता कारू नरवरे, जाति किराड़,रामू पिता चुन्नीलाल बिसंदरे, जाति माहरा, निवासी इटावा, इनके द्वारा बास खापा चौक में 3:00 बजे, यह कह कर रविदास महाराज की जयंती मनाई गई कि ,भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संत रविदास महाराज की जयंती मनाने का आदेश आया है। जिसमें एक व्यक्ति ने अपना भगवा गमछा निकाल कर, एक छोटे से स्टूल पर रखा। जिस पर संत रविदास महाराज की फोटो रख कर उपस्थित लोगों ने, जूते चप्पल पहनकर ही संत रविदास महाराज के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी पूजा-अर्चना की। इस बात को लेकर समाज के लोगों ने बताया कि, संत शिरोमणि रविदास महाराज हमारे समाज के आस्था के केंद्र है। जिनका इन भाजपा के नेताओं ने घोर अपमान करते हुए, समाज के आस्था पर कुठाराघात किया है। हम लोग इस तरह से देश के संत का अपमान नहीं सहेंगे? इस हरकत से समाज में भारी रोष व्याप्त है समाज के लोगों ने इसे भाजपा नेताओं द्वारा संत शिरोमणि रविदास महाराज का घोर अपमान करना बताया है? तथा इस तरह एक समाज विशेष के संत का अपमान करने पर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए, बोरधाई थाना के नाम, आवेदन देकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर प्रह्लाद बामने, संतोष मोहले, निलेश सोनवर्से, दिलीप बामने, राजेश बामने, सहित सभी सजातीय नागरिक गण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ