संत सतगुरु महाराज की जयंती मनाई ।
( Multai, Betul, Madhya Pradesh )
( सैय्यद हमीद अली )
मुलताई - संत सतगुरु रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर नगर में, रविदास महाराज की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर ताप्ती तट स्थित, संत रविदास महाराज के मंदिर से, उनकी शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सभी सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सिर पर कलश लेकर महिलाएं आगे आगे चल रही थी, पीछे पीछे श्रद्धालुओं का कारवां महाराज के जयकारे लगाते हुए चल रहा था। यह संदेश यात्रा नगर के मुख्य सड़कों से नगर के फौवारा चौक, यहां से नागपुर नाका स्थित अंबेडकर चौक, यहां पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर, माला अर्पण कर, जयघोसो के साथ, गुजरी गांधी चौक पहुंची। वहां से नगर की प्रमुख सड़कों से गुजरते हुए ,पुनः ताप्ती तट स्थित, संत सतगुरु रविदास महाराज के मंदिर पहुंची। वहां पर महाराज की आरती, पूजा, अर्चना के बाद, प्रसाद वितरण कर उनकी शोभायात्रा, यानी संदेश यात्रा का समापन किया गया। इस शोभायात्रा में बच्चे, महिलाएं ,सामाजिक युवा,तथा समस्त सामाजिक बंधु, बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ