all india khabr

all india khabr

मानसिक रूप से कमजोर गुमशुदा व्यक्ति को मुलताई पुलिस ने तलाश कर पत्नि से मिलाया।

मानसिक रूप से कमजोर गुमशुदा व्यक्ति को मुलताई पुलिस ने तलाश कर पत्नि से मिलाया।


मुलताई ( पाशा खान )  अनिल पिता नत्थू पवार उम्र 40 साल निवासी चिखली खूर्द हाल शक्ति नगर कामथ थाना मुलताई का रहने वाला है जो मानसिक रूप से कमजोर है यह विधाता होटल मुलताई से दिनांक 18.04.2023 को रात 11.00 बजे अपने घर कामथ जाने का बोलकर निकला था लेकिन घर नही पहुचा है जिसकी जानकारी उसकी पत्नी ने थाना प्रभारी मुलताई को दी ।


पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए व्यक्ति की फोटो मिडिया ग्रुप में शेयर की एवम तत्काल टीम गठित कर व्यक्ति ठुंडना शुरू कर दिया गया । आज अज्ञात यक्ति से जानकारी मिली की एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति हाईवे पर गुम रहा है। जिसे तत्काल पुलिस द्वारा व्यक्ति को थाना लाया गया और उसकी पत्नी को जानकारी दी गई । और कानूनी करवाही कर के अनिल को उसकी पत्नी को सौप दिया गया है ।

बताया जा रहा है कि पतासाजी में पुलिस एस आई मंडलोई  के नेतृत्व में पुलिस निलेश सोनी और पुलिस देवानंद धुर्वे अहम भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ