all india khabr

all india khabr

गुमशुदा बच्चे को मुलताई पुलिस ने मां से मिलाया।

गुमशुदा बच्चे को मुलताई पुलिस ने मां से मिलाया।

पुलिस और मिडिया की सक्रियता से गुम हुआ बच्चा अपने परिजनों से मिला। 

All INDIA KHABAR


मुलताई ( ✍️पाशा खान✍️ ) बुधवार सुबह लगभग 11:00 बजे मुलताई थाने में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक 5 साल के बच्चे को गुमशुदा बताकर छोड़ गया । ये बच्चा अपना नाम पता कुछ भी नहीं बता पा रहा था ।

पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बच्चे की फोटो मिडिया ग्रुप में शेयर की एवम बच्चे के माता पिता की खोज प्रारंभ की दी । बुधवार शाम होते तक बच्चे की मां और मामा थाना पहुंचे ।

पुलिस और मीडिया के प्रयास से पता चला कि भोपाल निवासी अलीम हसन का बेटा अबू तालिब उम्र 5 वर्ष हैं। भोपाल से मुलताई अपने मामा के घर अपनी मां के साथ आया था व आजाद वार्ड में मामा के घर के पास खेलते खेलते गुम हो गया था ।

फिलहाल बच्चे को पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई कर उसकी मां को सौंप दिया गया है बच्चा अपनी मां से मिल कर बहुत खुश है। मां ने पुलिस को धन्यवाद दिया । 

बताया जा रहा है कि बच्चे की पतासाजी में चिता पुलिस देवानंद धुर्वे और एस आई मंडलोई की अहम भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ