all india khabr

all india khabr

चार माह बीत जाने पर भी ग्राम चकोरा के स्कूल में जल जीवन मिशन का नही हुआ कार्य पूरा।

चार माह बीत जाने पर भी चकोरा स्कूल में जल जीवन मिशन का नही हुआ कार्य पूरा।

✍️ पाशा खान ✍️

खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई विधान सभा अंतर्गत प्रभात पट्टन जनपद पंचायत के ग्राम चकोरा से प्राथमिक विद्यालय में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पीएचई विभाग के ठेकेदार द्वारा बच्चों के पानी पीने का स्टैंड तो बना दिया गया लेकिन अभी तक नल नही लगा पाए, जिस कारण स्कूल में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है ।

इस बारे में जब जानकारी ली गई तो पता चला कि स्कूल में पीएचई विभाग के ठेकेदार द्वारा बच्चों को पानी पीने के लिए पानी की टंकी लगा दी गई है, वही नल स्टैंड भी बना दिया गया है। लेकिन अभी तक नलों की टोटी नही लगाई गई।

ठेकेदार द्वारा जितना काम किया गया स्कूल से उतना लिखित में ले लिया गया , बाकी का काम कर देने का बोला गया था।

तीन से चार माह बीत गए फिर भी अभी तक पूरा काम नही किया गया। जिस कारण बच्चों को घर से पीने का पानी लाना पड़ता है।

सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी योजना पर सही ढंग से काम नही हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पीएचई विभाग और ठेकेदार मनमर्जी से काम कर रहे है। जिससे बच्चों को स्कूल में पीने का पानी नही मिल पा रहा है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ