सावधान ... मुलताई में फिर बढ़ रही हैं चोरी की घटनाएं, सुनसान घरों को चोर बना रहे निशाना । तो कही पांच ट्रैक्टर से हुक ड्रॉबार ले उड़े ।
All INDIA KHABAR
मुलताई : ( पाशा खान ) शहर में एक बार फिर चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। चोर हर दिन कहीं न कहीं चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सूनसान घरों को वे निशाना बना रहे हैं। लगातार हो रही चोरियों से लोगों के होश उड़ गए हैं। जिस प्रकार चोरी की वारदातें बढ़ी हैं उससे साफ है कि सूनसान घरों की चोर रेकी कर रहे हैं। सुबह से ही वे ऐसे घरों के चक्कर लगाने लगते हैं। घर में कोई नहीं है इसका पता चलने पर वे आराम से रात में वारदात को अंजाम देते हैं।
हाईवे से लगे क्षेत्र में हो रहीं घटनाएं
मुलताई शहर के हाइवे से लगे इलाके की बात करें तो सर्वाधिक चोरी की वारदातें यहीं हो रही है। अभी तीन दिन पहले ही नेहरूवार्ड में सुने पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया था। सुनसान घर देखकर चोरों ने मुख्य द्वार पर लगे ताले को तोड़कर भीतर दाखिल हो गए। सुबह आसपास के लोगों ने दरवाजे पर लगे ताले को टूटा देखा तो मकान मालिक को फोन कर जानकारी दी। CCTV फुटेज में 3 चोर नजर आ रहे हैं। मकान मालिक कुछ समय पहले ही अमरावती सिफ्ट हुए थे तो मकान में चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा ।

पांच ट्रैक्टर से हुक ड्रॉबार ले उड़े l
अभी इसका पुलिस राजफाश भी नहीं कर सकी थी कि रविवार देर रात चोरों ने अलग अलग लोकेशन पर खड़े पांच ट्रैक्टर को निशाना बनाया और ट्रैक्टर हुक ड्रॉबार ले उड़े l ये हुक ड्रॉबार लोहे के होते हैं जो ट्रैक्टर में पीछे तरफ लगे होते है इसे निकालना काफी आसान होता है लगभग 1 की कीमत 2000 से 4000 तक होती है ।

वहीं पुलिस घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की बात कह रही है। चोरों काे भी जल्द पकड़ने का दावा किया जा रहा है, क्षेत्र में लगी सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ।

वहीं पुलिस घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की बात कह रही है। चोरों काे भी जल्द पकड़ने का दावा किया जा रहा है, क्षेत्र में लगी सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ।

0 टिप्पणियाँ