all india khabr

all india khabr

सावधान: सड़कों पर बेखौफ काल बनकर दौड़ रहे है वाहन ।

सावधान: सड़कों पर बेखौफ काल बनकर दौड़ रहे है वाहन । आरटीओ विभाग नही कर रहा कोई कार्यवाही।
All INDIA KHABAR


मुलताई ( पाशा खान ) क्षेत्र में दुर्घटनाएं नियंत्रित नहीं हो पा रही है। इसका प्रमुख कारण वाहन चालको की लापरवाही को माना जा रहा है। आए दिन यहां सड़कों पर खून बह रहा है। लापरवाही से हुए हादसे परिवार वालों को जीवनभर का दर्द दे रहा है। कहीं इकलौता बेटा सड़क हादसे का शिकार बना तो कहीं परिवार का मुखिया दूसरे की गलती से मौत की मुंह में चला गया। 

मुलताई नगर सहित आसपास के क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाओं की खबर सामने आ रही है, नगर में आए दिन देखने को मिला रहा है कि लोडिंग वाहनों में सवारियों को बैठा कर अवैध परिवहन किया जा रहा है, जिस कारण कई दुर्घटना के मामले सामने आ रहे हैं।
तो कही खेती में इस्तमाल किए जाने वाले टैक्टर ट्राली का भी कमर्शियल इस्तेमाल कर सरिया परिवहन किया जा रहा है वो भी बिना सुरक्षा के।

वही संबंधित विभाग इस पर कोई कार्यवाही करता नजर नही आ रहा है। आरटीओ विभाग की निष्क्रियता के चलते वाहन चालक लापरवाही करते नज़र आ रहे हैं। 
संबंधित विभाग को चाहिए की इस तरह से सवारियों के परिवहन पर रोक लगाई जाए,वही कमर्शियल इस्तेमाल में लाई जा रही ट्रैक्टर ट्राली पर कार्यवाही की जाए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ