all india khabr

all india khabr

हाईटेक लाइब्रेरी के छात्र-छात्राओं ने नपा अध्यक्ष को लाइब्रेरी में होने वाली समस्याओं से कराया अवगत


✍️रामचरण मालवीय✍️

मुलताई - नगर के नागपुर रोड स्थित हाईटेक लाइब्रेरी में नपा अध्यक्ष वर्षा गडेकर के पहुंचने पर हाईटेक लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अध्ययन करने वाले छात्र -छात्राओं द्वारा लाइब्रेरी में होने वाली परेशानियों से अवगत कराकर निराकरण करने की मांग की गई l विद्यार्थियों द्वारा बताया गया कि प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी के लिए वह प्रतिदिन हाईटेक लाइब्रेरी में अध्ययन करने आते हैं l लेकिन विगत समय से लाइब्रेरी में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने से बैठक व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के चलते दिक्कत हो रही है, विद्यार्थियों को वाई-फाई एवं पीने के लिए आरो का जल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है l लाइब्रेरी में स्टेशनरी सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों की कमी बनी हुई है l लाइब्रेरी में प्रिंटर मशीन एवं चार्जिंग पॉइंट बहुत कम संख्या में होने से विद्यार्थीओ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैl लाइब्रेरी में समस्याओं से अवगत कराते हुए छात्र - छात्राओं ने नपा अध्यक्ष को बताया कि हाईटेक लाइब्रेरी 40 विद्यार्थियों की बैठने की व्यवस्था है वही प्रतिदिन लाइब्रेरी में 70 से 80 विद्यार्थी आकर अध्ययन कर रहे हैं जिसमें बैठक व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है l, इंटरनेट चलाने के लिए वाई-फाई की की सुविधा भी पर्याप्त नहीं है 80 में से 20 विद्यार्थी के ही नेट चल पाते हैं l हाईटेक लाइब्रेरी में विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनकर नपा अध्यक्ष वर्षा गडेकर द्वारा नगर पालिका से हाईटेक लाइब्रेरी प्रभारी को तुरंत बुलाकर शीघ्र समस्याओं के निराकरण करने की निर्देश दिए गए l हाईटेक लाइब्रेरी में अव्यवस्था एवं गंदगी को देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए साफ सफाई एवं रंग रोगन करने की निर्देश दिए गए l नपा अध्यक्ष वर्षा गडेकर ने लाइब्रेरी के विद्यार्थियों से समस्याओं के निराकरण आश्वासन देते हुए कहा कि वह मन लगाकर अध्ययन करें, समस्या निराकरण करने के लिए नगर पालिका कार्यालय आकर समय व्यर्थ करने की आवश्यकता नहीं है l, हाईटेक लाइब्रेरी में होने वाली सभी समस्याओं का निराकरण करने का पूरा प्रयास किया जाएगा l इस अवसर पर नपा अध्यक्ष के साथ पार्षद कुसुम मारुति पवार, शिल्पा शर्मा, गौरी सूर्यवंशी, निर्मला परिहार, कंचन पठाडे, नगर मंडल मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी उपस्थित रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ