all india khabr

all india khabr

वन समिति बिस्खान में युवा रोजगार कार्यक्रम के तहत वाहन प्रशिक्षण शुरू किया गया ।




वन विभाग , दक्षिण वनमण्डल बैतूल के तत्वावधान एवं वन मंडलाधिकारी महोदय के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक को वन समिति बिस्खान में युवा रोजगार कार्यक्रम के तहत वाहन प्रशिक्षण शुरू किया गया । इसके तहत गांव के 15 युवाओं को मोटर प्रशिक्षण के साथ साथ लाइसेंस भी प्रदाय किए जाएंगे । 4 माह पूर्व वन मंडलाधिकारी महोदय द्वारा समिति बैठक के दौरान ग्रामीणों ने इस प्रशिक्षण की मांग की थी जिसे वादा अनुरूप आज पूर्ण किया गया है | उक्त शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री नितिन पवार , वन समिति अध्यक्ष बिसखन श्री बतीराम जी , कार्यवाहक वनपाल हरी परिहार , वन रक्षक तुकाराम उइके, शाला प्राचार्य तथा ग्राम के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे । ग्राम वासियों ने उक्त पहल का स्वागत किया एवं वन विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ