350 रुपये वापस मांगना पड़ा भारी, हत्या की वारदात को अंजाम दिया ।
बैतूल ( पाशा खान ) बैतूल बाजार पुलिस ने सूरगांव में हुई जघन्य हत्या का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कचरू उर्फ कचरया ने मृतक देवराव आलोने की हत्या की थी, क्योंकि मृतक ने उसे दिए गए 350 रुपये वापस करने से इंकार कर दिया थे।
घटना का विवरण
मृतक देवराव आलोने की हत्या 17 सितंबर 2025 को सुबह 6:30 बजे के आसपास हुई थी। आरोपी कचरू उर्फ कचरया ने धारदार हथियार (हसिया) से हमला कर हत्या की थी।
पुलिस की गहन विवेचना एवं लगातार पूछताछ के दौरान संदेही कचरू उर्फ कचरया पिता मधू बेनाइत निवासी सूरगांव से सख्ती से पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि मृतक देवराव से उसने 350 रुपए उधार दिए थे, रुपये मांगने पर मृतक द्वारा इंकार करने व गाली-गलौज करने पर दोनों में विवाद हो गया। झूमाझटकी के दौरान आरोपी ने मौके पर रखे हसिए से मृतक के सिर पर वार किया तथा पैरों से छाती पर प्रहार किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी ने प्रयुक्त हथियार हसिया एवं अपने कपड़े नदी किनारे कुएं के पास फेंक दिए थे।
पुलिस की कार्रवाई:
- पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने टीम के साथ घटना की जांच की। डॉग स्क्वाड और सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त हथियार और कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।
आरोपी का बयान:
आरोपी ने बताया कि मृतक ने उसे दिए गए 350 रुपये वापस करने से इंकार कर दिया था, जिससे दोनों में विवाद हो गया। झूमाझटकी के दौरान आरोपी ने हसिए से मृतक के सिर पर वार किया और पैरों से छाती पर प्रहार किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ