all india khabr

all india khabr

मुलताई पुलिस की सराहना: इज्तेमा कमेटी ने जताया आभार ।

 मुलताई पुलिस की सराहना: इज्तेमा कमेटी ने जताया आभार।


मुलताई मध्य प्रदेश : ( पाशा खान )  10, 11 और 12 जनवरी को मुलताई में आयोजित तबलीगी जमाअत का इज्तिमा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इज्तेमा कमेटी और मुलताई के मुस्लिम भाइयों ने थाना मुलताई के पुलिस प्रशासन का दिल से शुक्रिया अदा किया है।

मुलताई थाना प्रभारी नरेंद्र परिहार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने इज्तिमा स्थल पर अस्थायी पुलिस चौकी की व्यवस्था, लगातार निगरानी और सहयोगपूर्ण व्यवहार से सभी को सुकून, सुरक्षा और भरोसा दिया। 🙏

इज्तेमा कमेटी ने पुलिस प्रशासन की मेहनत, सजगता और जिम्मेदारी की सराहना की और कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि समाज के हर अच्छे कार्य में सकारात्मक भूमिका निभा रही है। 🌟

साथ ही पुलिस के लिए दुआ की "अल्लाह तआला पुलिस प्रशासन को सेहत, सलामती और कामयाबी अता फरमाए!" 💪

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ