मुलताई (पाशा खान, ऑल इंडिया खबर):
नगर के ऐतिहासिक ताप्ती तट स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में कल मंगलवार की रात्रि श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुलताई द्वारा प्रतिमाह आयोजित किए जा रहे सुंदरकांड पाठ के क्रम में इस बार भी भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व मंत्री एवं म.प्र. कांग्रेस कमेटी (संगठन) के उपाध्यक्ष श्री सुखदेव पांसे उपस्थित रहे। पांसे जी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर सुंदरकांड का पाठ किया और मां ताप्ती से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की।
प्रमुख पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
आयोजन में संगठन के प्रति एकजुटता और धार्मिक आस्था का संगम देखने को मिला। इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार, वर्तमान अध्यक्ष अरुण यादव, नपा उपाध्यक्ष शिवकुमार माहोरे सहित प्रहलाद सिंह परमार, नितेश साहू, सुमित शिवहरे और आशीष जैन प्रमुख रूप से शामिल थे।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
पाठ के दौरान महेश नायक, मनोज साबले, जीवन डोंगरदिये, पिंटू ठाकरे, यशवंत बोडखे, विनोद बेले, गणेश प्रसाद वर्मा, दिनेश कवड़कर, कपिल खण्डेलवाल, पंकज यादव, लोकेश यादव, राजेश साहू, भूवन साहू, रितेश शर्मा, चिंटू राउत, पवन कोड़ले, महावीर पवार, जगदीश बोड़खे, कृष्णा यादव, गुड्डू पवार, राहुल उईके, गोलू पंवार, सुखदेव नरवरे और देवेन्द्र शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ