all india khabr

all india khabr

मुलताई: एक्शन मोड में गणेश साहू, HP गैस की धांधली पर लगाया लगाम अब घर पहुँच सेवा ।


मुलताई (पाशा खान ) | ऑल इंडिया ख़बर

​जनता की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष गणेश साहू आज एक 'जननायक' की भूमिका में नजर आए। मुलताई में HP गैस वितरण में चल रही भारी धांधली और उपभोक्ताओं की परेशानी की खबर मिलते ही श्री साहू ने बिजली की तेजी से एक्शन लिया और सीधे गैस एजेंसी के दफ्तर जा पहुँचे।

 मौके पर ही सुलझाया मामला

​पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी में मुलताई की जनता गैस सिलेंडर के लिए गोदामों पर लंबी लाइन लगाने को मजबूर थी। होम डिलीवरी बंद थी और बुकिंग के 25 दिन बाद भी ओटीपी (OTP) नहीं मिल रहा था। जनता का दर्द देखते ही गणेश साहू ने कड़ा रुख अपनाते हुए मौके पर ही एसडीएम और तहसीलदार को तलब कर लिया।

​नगर अध्यक्ष के कड़े तेवर देख प्रशासन ने तुरंत आदेश जारी किए कि आज से ही 'घर पहुँच सेवा' अनिवार्य रूप से शुरू की जाए। अब किसी भी माता-बहन को धूप में लाइन लगाने की जरूरत नहीं होगी।

अफवाहों को किया ध्वस्त: "डरें नहीं, हम साथ हैं"

​ईरान-इजराइल युद्ध के नाम पर जो अफवाहें फैलाई जा रही थीं, उन्हें गणेश साहू ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा:

​"मुलताई में गैस का पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर आ रहे है। युद्ध की आड़ में कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं। जनता किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे, आपका भाई आपकी सेवा के लिए चौबीसों घंटे तैयार है।"


प्रमुख सुधार जो आज से लागू हुए:

  • होम डिलीवरी अनिवार्य: अब सिलेंडर सीधे आपके दरवाजे पर आएगा।
  • लाइन से मुक्ति: गोदाम पर भीड़ लगाने की जरूरत खत्म।
  • पारदर्शी वितरण: ओटीपी और बुकिंग की समस्याओं का तत्काल निराकरण।

​गणेश साहू के इस साहसी कदम की पूरे मुलताई क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। 

बने रहें 'All India Khabar' के साथ, हर अपडेट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ