all india khabr

all india khabr

मुलताई पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन: 1.5 किलो गांजा जप्त, 2 नाबालिगों के जरिए खपाने की थी तैयारी


मुलताई (पाशा खान)। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुलताई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मासोद रोड हाईवे ब्रिज के पास घेराबंदी कर दो नाबालिगों को पकड़ा है, जो नशे की खेप बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने उनके पास से करीब 1.408 किलोग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल जप्त की है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

​जानकारी के अनुसार, सोमवार (27 अप्रैल) को मुलताई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक गांजा बेचने के उद्देश्य से मासोद रोड पर खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्धों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद टीम ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा।

किशन दरवाई का नाम आया सामने

​पूछताछ के दौरान पकड़े गए दोनों आरोपी नाबालिग निकले। जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास मौजूद झोले से करीब 15 हजार रुपये कीमत का गांजा बरामद हुआ। नाबालिगों ने पुलिस को बताया कि यह गांजा उन्हें ग्राम गरवाहा निवासी किशन दरवाई ने बेचने के लिए दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी किशन दरवाई के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

​पुलिस ने इस मामले में धारा 8/20 NDPS एक्ट और धारा 95 BNS के तहत अपराध क्रमांक 303/26 पंजीबद्ध किया है। जप्त गांजे और बाइक की कुल कीमत करीब 85,000 रुपये बताई जा रही है। नाबालिगों को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया है।

टीम की सफलता

​इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उप निरीक्षक सुनील सरेयाम, प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, गजराज, आरक्षक अरविंद पटेल और प्रिंस की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की अपील

​एसपी बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए पुलिस का सहयोग करें। यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

रिपोर्ट: ऑल इंडिया खबर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ