स्थान: मुलताई (बैतूल)
दिनांक: 10 अप्रैल, 2026
ब्यूरो रिपोर्ट: ऑल इंडिया खबर ( पाशा खान )
मुलताई: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वसंत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्केटिंग रैली और प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शहरवासियों को 'सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा' का पाठ पढ़ाया।
110 विद्यार्थियों ने स्केटिंग कर खींचा सबका ध्यान
इस आयोजन में विद्यालय के लगभग 110 विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। स्केटिंग रैली मुलताई के नागपुर नाका से प्रारंभ होकर अग्रवाल पेट्रोल पंप तक निकाली गई। हाथों में सुरक्षा स्लोगन की तख्तियां लिए और प्रोफेशनल अंदाज में स्केटिंग करते बच्चों ने राहगीरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
नुक्कड़ नाटक बना आकर्षण का केंद्र
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नागपुर नाका और मुलताई बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सड़क सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नाटक के माध्यम से बच्चों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बच्चों के इस अभिनय को बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों और नागरिकों ने खूब सराहा।
समाजसेवियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
रैली के दौरान शहर के समाजसेवी श्री दीपेश बोथरा जी एवं उनकी धर्मपत्नी ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए सभी बच्चों को जलपान और चॉकलेट वितरित की। बच्चों के सामाजिक सरोकार के प्रति इस जुनून को देखकर उपस्थित नागरिकों ने भी उनकी प्रशंसा की।
सफल आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के सचिव श्री प्रदीप डांगे जी का विशेष मार्गदर्शन और नेतृत्व रहा। साथ ही स्केटिंग कोच श्रीमती दीपमाला शिवहरे, श्री कैलाश सिंह ठाकुर, श्री विकास सूर्यवंशी और श्री सैलाब पवारे के अथक परिश्रम और सहयोग से यह भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
वसंत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की इस पहल की शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा भी सराहना की जा रही है।
पल-पल की खबरों के लिए जुड़े रहें 'ऑल इंडिया खबर' के साथ।
0 टिप्पणियाँ