मुलताई, बैतूल: संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुलताई नगर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखा गया। इस अवसर पर बाबा साहेब के सम्मान में एक विशाल चल समारोह (जुलूस) निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अनुयायी और नगरवासी शामिल हुए।
फूल-मालाओं और शीतल जल से हुआ स्वागत
जुलूस जैसे ही नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा, जगह जगह विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों द्वारा इसका भव्य स्वागत किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए स्वागतकर्ताओं द्वारा जुलूस में शामिल लोगों के लिए शीतल जल और शरबत की व्यवस्था की गई थी, ताकि श्रद्धा और सेवा का संगम बना रहे।
इन लोगों ने संभाली स्वागत की कमान
नगर के सक्रिय समाजसेवी मोहम्मद अफसर भाई के नेतृत्व में ने एकजुट होकर चल समारोह का आत्मीय अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:
मो. अफसर, दिलीप कान्ढे, अनीस हुसैन, मो. समीर , शेख इमरान, इमरान मंसूरी, अनिल भैय्या, फहीम मोटलानी , नवीन बैले, अदनान खान , जावेद खान, शेख आसिफ, फरहान खान, शेख उमेर, शेख मेहबूब , मो. जैद, सन्ना खान, तईद पटेल, मो. अली ।
एकता और सद्भाव का संदेश
जुलूस के दौरान पूरा नगर 'जय भीम' के नारों से गुंजायमान रहा। बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा बताए गए समानता और शिक्षा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। नगरवासियों द्वारा किया गया यह सेवा भाव मुलताई की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की एक सुंदर मिसाल पेश करता है।
ब्यूरो रिपोर्ट: ( पाशा खान ) ऑल इंडिया खबर
सच के साथ, हमेशा आपके साथ।
0 टिप्पणियाँ