Multai भारतीय जनता पार्टी की ग्राम विकास यात्रा, विकासखंड प्रभात पट्टन की ग्राम पंचायत ,मांगोना कला पहुंची। इस विकास यात्रा में ,भारतीय जनता पार्टी द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में संचालित की जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें खेत से खेत जोड़ना योजना, नए रूप में प्रारंभ की गई। इसके अलावा लाडली बहन योजना ,जिसके तहत महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह मिलेंगे। इसके बाद नहरों का खेत खेत जाल विस्तार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना ऐसी कई योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर गरीब लोगों को गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को कार्ड बांटे गए। ग्राम पंचायत मांगोना कला से, जानकारी देकर, विकास यात्रा प्रभात पट्टन ,से सोम गढ़ पहुंची। इस अवसर पर भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, श्री राजेश सोना रे, श्रीमती उर्मिला गवाड़े, सरपंच रीता बारस्कर, राय आमला सरपंच ,दशरथ गवाड़े, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इवनाते मैडम, प्रभाकर गवाड़े, उमेश साहू, दिनेश बिन झाड़े ,एवं तमाम पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ