All INDIA KHABAR
आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च।
मुलताई। आगामी त्यौहार होली एवं शबे बरात को लेकर नगर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एसडीओपी सुश्री नम्रता सोधीया के मार्गदर्शन में थाना मुलताई से पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया जो नगर के प्रमुख मार्गो से गस्त करता हुआ पुनः थाना पहुंचा।
कल रात होलिका का दहन किया जाएगा वही मुस्लिम समाज द्वारा शबे बरात का त्यौहार मनाया जाएगा जिसमें मुस्लिम समाज द्वारा नगर के कब्रिस्तान में मरहुमो की बख्शीश के लिए मगफिरत की दुआएं की जाएगी।
नगर में हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाया जाने एवं भाईचारा शांति व्यवस्था कायम रखने पुलिस द्वारा नगर में मार्च पास्ट किया गया।



0 टिप्पणियाँ