मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद ने मस्जिदों के पास साफसफाई और लाइट लगाने की मांग की ।मुख्य नगर पालिका अधिकारीमु लताई को ज्ञापन सौंपा।
मुलताई। मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी नितिन कुमार बिजवे सेव मिलकर नगर की मस्जिदों के पास साफ सफाई और लाइट का इंतजाम करने बाबत ज्ञापन सौंपा। जिसमे बताया गया कि आज से इस्लामिक माह रमजान की शूरूआत हो गई है, जिसके चलते नगर की सभी मस्जिदो के पास साफ सफाई और स्ट्रीट लाइट का विशेष इंतजाम किया जाए। मुस्लिम आबादी वाले इलाकों में बंद पढ़े स्ट्रीट लाइटो को शीघ्रता से चालू कराया जाए।
वही अमरावती रोड पर कब्रिस्तान से लेकर दुर्गा मंदिर तक खास तौर पर सूर्य नारायण तालाब के पास लाइट लगाएं जाए।
नगर की जामा मस्जिद के सामने के बिजली के पोल पर और लाइट लगाएं जाए, जहां पर एक लाइट लगा है वहां लाइटों की संख्या बढ़ाई जाए।
जामा मस्जिद के सामने पार्किंग स्थल की साफ सफाई की व्यवस्था शीघ्रता से कराई जाए। जिससे कि वहां गाड़ियों को पार्किंग में लगाया जा सके।

0 टिप्पणियाँ