All INDIA KHABAR
मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीण महिलाएं पैदल निकली मुख्यमंत्री से मिलने भोपाल।
खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई से सिवनी से पैदल चलकर भोपाल जा रही महिलाओं का दल लगभग 200 किलोमीटर तय कर मुलताई पहुंचा, जहां नाका नंबर 1 बाबा साहब अंबेडकर चौक पर भीम आर्मी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। वही शक्ति जागृति महिला मंडल सिवनी की यह पदयात्री महिलाओं ने बाबा साहब अंबेडकर के चरणों में नतमस्तक होकर कैंडल जलाया।
मंडल की अध्यक्ष ने बताया कि ग्राम में मूलभूत सुविधाओं से हम लोग वंचित है, कई बार हमारे द्वारा आमरण अनशन भी किया गया बार-बार शासन प्रशासन की ओर से उन्हें आश्वासन दिया जा रहा है। लेकिन आज तक हमारी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया। हम अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से मिलने लगभग 450 किलोमीटर का पैदल सफर कर भोपाल में मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराने जा रहे है।

0 टिप्पणियाँ