All INDIA KHABAR
महिलाओं ने कहा मुख्यमंत्री जी हमें 1000 रुपए पेंशन नहीं होना, बस आप दारू बंद कराओ मध्यप्रदेश में ।
गांव से शराब की दुकान हटाने के लिए महिलाओं ने किया धरना प्रदर्शन।
मुलताई : ( पाशा खान ) प्रभात पट्टन के ग्राम घाट अमरावती के बस स्टैंड पर संचालित शराब दुकान हटाने ग्रामीण महिलाओं ने पिछले हफ्ते शराब दुकान में ताला बंदी कर विरोध प्रदर्शन किया था, व दुकान को ग्राम से बाहर लगाने की मांग की थी।
जिस पर पुलिस द्वारा महिलाओं की मांग आबकारी विभाग सहित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की बात के साथ धरना प्रदर्शन खत्म कराया गया था। तीन दिन बीत जाने पर कोई कार्यवाही नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीण महिलाओं द्वारा शनिवार को पुनः शराब दुकान के सामने जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया गया। महिलाओं का कहना है कि बस स्टैंड परिसर में शराब की दुकान होने से पूरे ग्राम में अशांति का माहौल बना रहता है। बसों के इंतजार में बैठी स्कूल की छात्राओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है, कई बार शराबी गंदी गंदी गालियां देते हैं। जिससे छात्राओं में असुरक्षा का माहौल बन गया है कई बार ग्रामीण महिलाओं द्वारा शराब दुकान हटाने को लेकर प्रदर्शन किया गया लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से शराब दुकान को नहीं हटाया गया जिसके विरोध में एक बार फिर महिलाएं मुखर हो गई और बस स्टैंड से शराब दुकान को हटाने पर अड़ी रही। मौके पर मुलताई थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने पहुंचकर महिलाओं से बात की लेकिन फिर भी महिलाएं नहीं मानी महिलाओं का कहना है कि शराब दुकान को ग्राम के बाहर विस्थापित किया जाए अन्यथा महिलाओं द्वारा उम्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
साथ ही महिलाओं ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाएगी की "मुख्यमंत्री जी हमें 1000 रुपए पेंशन नहीं होना, बस आप दारू बंद कराओ मध्यप्रदेश में" ।
0 टिप्पणियाँ