ALL INDIA KHABAR
फोटो सोर्स इंटरनेट
Multai ( पाशा खान ) वैसे तो ग्राम प्रभात पट्टन, अवैध कार्यों के लिए खास तौर पर ,अवैध शराब की बिक्री के लिए जाना जाता रहा है। इसके अलावा जुआ सट्टा सहित अवैध कच्ची शराब के धंधे भी यहां पर किए जाते हैं। परंतु आजकल यहां पर मिलावटी शराब बेचने का मामला उजागर हुआ है।
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि, यहां पर जो शराब बेची जा रही है, वह किसी जहरीले इंजेक्शन के मिलावट से बनाई जा रही है ? विक्रेता इसमें कोई इंजेक्शन मिलाकर, अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से बेच रहे हैं ? जिस के पीने से शराबी की किडनी पर असर हो रहा है ,किडनी खराब होने के बाद समय लोग मौत के मुंह में समा रहे हैं। जानकारी के आधार पर सूत्र बता रहे हैं कि, इस शराब में इस इंजेक्शन की कुछ बूंदे मिलाकर शराब को और नशीली बनाया जाता है। जिससे ग्राहक को इसकी लत पड़ जाती है। कुछ ना खाए पिए ही वहां बस इस शराब का सेवन करता रहता है, और अंत में इसकी किडनी खराब होकर वह मर जाता है। इस शराब को धीमा जहर भी कहे, तो यह कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी? सूत्रों की मानें तो पीने वाले से अधिक यहां पर इस जहरीली शराब का धंधा करने वाले लोग बन गए हैं। ग्राम प्रभात पट्टन से सटे ग्राम पावल, सहित पूरे गांव में अवैध शराब का व्यापार बेरोकटोक चल रहा है। वर्तमान में शराब पीने के शौकीनों की किडनी खराब होने से, मरने वाले मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसमें जहरीली शराब मुंह लगने से युवाओं की संख्या भी अधिक है? शासन प्रशासन को इस बात को संज्ञान में लेकर, शराब की जांच करना चाहिए ,और मिलावटी शराब को बेचने वाले लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए? जिससे कि युवा पीढ़ी समय से पहले इसके शिकार ना हो सके। और असमय मौत के मुंह में जाने से उन्हें रोका जा सके?

0 टिप्पणियाँ