सोशल मीडिया पर युवक ने स्टेटस लगाकर दोस्तों से अलविदा कहा और लगा ली फांसी
मुलताईं ( पाशा खान ) थाना क्षेत्र के ग्राम सांडिया में रविवार की सुबह एक युवक ने एक किसान के खेत मे स्थित इमली के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक के परिजन ने थाने में सूचना दी कि महेंद्र पिता गुणवंत देशमुख 26 साल खेत मे ही निवास करता था, रविवार की सुबह वह खेत से अपने घर आया था और नाश्ता पानी कर वापस खेत चला गया। बताया जाता है कि महेंद्र ने मोबाइल के स्टेटस पर "अलविदा दोस्तो स्वारी" लिखा था। जब दोस्तो ने स्टेटस पढ़कर महेंद्र की खोजबीन तो पर्वत खंडागरे के खेत मे स्थित इमली के पेड़ पर महेंद्र को फांसी पर लटका देखा।
घटना कि सूचना पुलिस को देने पर पुलिस मौके पर पहुचीं और शव नीचे उतारकर पीएम के बाद परिजनों को सौपा है। महेंद्र ने किन परिस्थितियों के चलते फांसी लगाकर जान दी। इसका खुलासा अभी नही हुआ है। पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है ।

0 टिप्पणियाँ