all india khabr

all india khabr

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मंडल मुलताई ने महिला हितग्राहियों का सम्मेलन आयोजित किया ।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नगर मंडल मुलताई ने महिला हितग्राहियों का सम्मेलन आयोजित किया ।


मुलताई। ( पाशा खान ) कुशा भाऊ ठाकरे भाजपा भवन में महिला हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर किया गया।  तत्पश्चात लाडली लक्ष्मी कन्याओं का कन्या पूजन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया हितग्राहि सम्मेलन में हितग्राही महिलाओं को तिलक लगाकर उनका सम्मान कर उनका अभिनंदन किया गया।

महिला हितग्राही सम्मेलन में मुख्य वक्ता श्रीमती वर्षा गढेकर एवं भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुधा परमार एवं जिला मंत्री माधुरी साबले सविता परिहार शिल्पा शर्मा कुसुम पवार शैफाली पालीवाल आशा चिकने ज्योति साहू दीपिका सोनी कंचन पठारे राजेश्वरी कीर्ति सोनम पहाड़े उषा पौनिकर ममता पवार रोशनी राजपूत एवं समस्त महिला मोर्चा की बहने एवं सैकड़ों की संख्या में हितग्राही महिलाएं  इस सम्मेलन में उपस्थित हुई हितग्राही बहनों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं को संचालित करने के लिए देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान जी को धन्यवाद दिया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ