*✍️रामचरण मालवीय पत्रकार मुलताई✍️*
मुलताई - नगर में बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर ड्राइवर यूनियन द्वारा हिट एंड रन काले कानून के विरोध में हड़ताल के दूसरे दिन जमकर नारेबाजी की गई l ड्राइवरो द्वारा भी सड़क पर टायर जला कर प्रदर्शन करते हुए एक ट्रक को आडा खड़ा कर मार्ग को बाधित किया गया l, चालक संघ को पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया, विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस प्रशासन के अधिकारी दिन भर मौजूद रहे l
ड्राइवरो ने बताया कि सभी ड्राईवर बाहन चलाकर अपना जीवन यापन करते है। वर्तमान में एक्सीडेट होने पर भागने वाले चालक एवं दुर्घटना होने पर चालक के विरुद्ध कानून में संशोधन कर वाहन चालक के उपर अत्यधिक जुर्माना एवं कठोर सजा का प्रावधान किया जा रहा है। हम सभी चालकगण इस संशोधन से अत्यधिक प्रभावित होगें l हिट एंड रन कई कानून के विरोध में हड़ताल कर रहे चालक संघ के समर्थन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया जिसमें बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट कानून लागू किया गया जिसमें एक्सीडेंट होने पर चालक 10 वर्ष की सजा एवं ₹700000 जुर्माना का प्रावधान है ड्राइवर में आक्रोश व्यक्त करते हुए धरना हड़ताल विरोध प्रदर्शन करते हुए इस काले कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं ड्राइवर की हड़ताल की कारण आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी इस काले कानून का विरोध कर वाहन चालकों की मांग का समर्थन करती है l भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा काले कानून को वापस लेने या संशोधन कर चालकों को राहत देने की मांग गई l ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से महेश शर्मा, मनोज खवादे, चालक संघ शेख सलीम, मुकेश तायेवाड़े शामिल रहेl


0 टिप्पणियाँ