हेल्प केयर यूथ क्लब के कार्यकर्ताओ ने जिला कलेक्टर को यूथक्लब के कार्यों से अवगत कराया ।
✍️ इरशाद खान ✍️
Betul - बैतूल हेल्प केयर यूथ क्लब के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कलेक्टर से मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट किया साथ ही हेल्प केयर यूथ क्लब द्वारा किए जाने वाले कार्यों से जिला कलेक्टर को अवगत कराया।
कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने हेल्प केयर यूथ क्लब के कार्यों की सराहना की हेल्प केयर यूथ क्लब के निशार (चिंटू) खान, ने बताया कि उनके द्वारा लगातार असहाय मानसिक विछिप्त लोगो की सहायता की जाति है। वे इस छेत्रमें लगातार लगभग 7वर्षो से कार्य कर गरीब असहाय, मानसिक विछिप्त लोगों की यथा संभव मदद प्रशासन के सहयोग से करते आ रहे है। आज उन्होने अपनी टिम की मुस्कान सोनी, श्रद्धा सृष्टि, साहिल शाह सहित अन्य सदस्यो के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर नव नियुक्त कलेक्ट से मुलाकाल की एवम कलेक्टर श्री सूरवंशी ने हेल्प केयर यूथ क्लब के कार्य की जमकर तारीफ करते हुए प्रशासन की ओर से हेल्थ केयर की यथासंभव मदद करने आश्वासन भी दिया ।

0 टिप्पणियाँ