कांग्रेस पार्टी की गुटबाज़ी पर बोले जीतू पटवारी अगली बार ऐसा नहीं देखने कों मिलेगा।
पलटवार में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा "कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं तो अपशब्दों पर आ गए हैं।
मुलताई ( पाशा खान ) प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार सुबह मुलताई पहुंचे जहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओ नें जोरदार स्वागत किया, वही जीतू पटवारी नें भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार वोट चोरी से बनी सरकार है।
वही जीतू पटवारी नें डॉ मोहन यादव कों लेकर कहा कि मध्यप्रदेश में नॉन इफेक्टिव मुख्यमंत्री है,जों जनता से कनेक्ट नहीं हो रहे है।
पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी यही नहीं रुके उन्होंने परमण्डल गड्डे वाली सड़क को लेकर कहा कि यहां का विधायक मक्कार है काम नहीं करना चाहता है।
वही मुलताई में दो गुटों द्वारा अलग-अलग हुए स्वागत को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि अगली बार ऐसा देखने को नहीं मिलेगा,प्रदेश भर में जल्दी ही दूसरे चरण का संगठन सृजन कार्यक्रम प्रारंभ होने जा रहा है, जिसमे जिले से लेकर पंचायत तक कांग्रेस के सभी आठ विभागों का गठन किया जाएगा।
वही जीतू पटवारी नें कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निलय डागा छोटे भाई है मैं बीच का भाई हूँ सुखदेव पांसे हमारे बड़े भाई है हम सब परिवार के लोग मिल इस बार बैतूल की सभी सीटे जीता कर लाएंगे।
जीतू पटवारी के इस बयान पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वह अपशब्दों पर आ गए हैं।


0 टिप्पणियाँ