all india khabr

all india khabr

मुलताई पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ।

मुलताई पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में 30 जनवरी 2026 को मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी प्रमोद उईके को गिरफ्तार किया है, जिसने मृतिका पूजा धुर्वे की हत्या करना स्वीकार किया है।
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रमोद उईके ने पूजा धुर्वे के साथ संबंध होने और उसकी हत्या करने का अपराध स्वीकार किया है।


पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की गंभीर घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें और पुलिस को सहयोग प्रदान करें  ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ