मुलताई ( पाशा खान ) नगर पालिका परिषद द्वारा विभिन्न वार्डों में सी.सी. कंक्रीट सड़कों का निर्माण किया गया है, लेकिन निर्माण के 4 महीने में ही सड़कें जर्जर हो गई हैं। बताया जा रहा है कि वार्ड में लगभग 6 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य किया गया है, लेकिन गुणवत्ता विहीन कार्य के कारण सड़कें खुदने लगी हैं।
नगर पालिका परिषद अधिकारी और अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। विपक्ष की पार्षद अंजलि शिवहरे ने कई बार नगर में बन रही सड़कों को लेकर नगर पालिका में आवाज उठाई है, लेकिन सत्ता रूड पार्टी के लोग विपक्ष की बात सुनने को तैयार नहीं हैं।
नगर की आम जनता का कहना है कि नगर पालिका परिषद में कमीशन खोरी का भ्रष्टाचार जोरों पर चल रहा है, जिसका खामियाजा नगर की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि 6 करोड़ की सीमेंट कांक्रीट रोड की जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
0 टिप्पणियाँ