मुलताई ( पाशा खान ) नगरपालिका की बेरुखी से नगर का एकमात्र इंडोर बैडमिंटन कोर्ट खस्ताहाल हो गया है। कोर्ट की मेट उखड़ गई है, शौचालय गंदगी से पटे हैं, और बेंच टूट गई हैं। परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।
विवेकानंद वार्ड की पार्षद अंजलि सुमित शिवहरे ने खिलाड़ियों की शिकायत पर इंडोर ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमओ वीरेंद्र तिवारी से शिकायत की, जिसके बाद नपा के उपयंत्री महेश शर्मा ने सफाई करवाने और शौचालय शुरू करवाने का आश्वासन दिया।
पार्षद अंजलि शिवहरे ने बताया कि इस इंडोर ग्राउंड में 100 से अधिक खिलाड़ी रोजाना खेलने आते हैं, लेकिन नियमित साफ सफाई नहीं होने के कारण वे गंदगी के बीच खेलने को मजबूर हैं। 📢
0 टिप्पणियाँ