all india khabr

all india khabr

​पालतू कुत्ता बना 'खूनी दरिंदा': 3 साल की मासूम सोनाक्षी का चेहरा बुरी तरह नोचा, मंजर देख कांप जाएगी रूह!

मुलताई/आमला:

आमला ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम तरोड़ा बुजुर्ग में एक पालतू कुत्ते के हमले ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियाँ छीन लीं। रोटी के एक टुकड़े के चक्कर में पालतू कुत्ते ने अपने ही मालिक की 3 वर्षीय मासूम बेटी सोनाक्षी पर जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

पूरी घटना: भूख के बीच आई मासूमियत

​घटना दोपहर 12 से 1 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि घर का पालतू कुत्ता रोटी खा रहा था। पिता रतनेश वीके की 3 साल की मासूम बेटी सोनाक्षी खेलते-खेलते कुत्ते के पास पहुँची और अनजाने में उसकी रोटी उठाने की कोशिश की। कुत्ते ने अचानक आक्रामक होकर बच्ची के चेहरे को अपने जबड़े में दबोच लिया।

होंठ और गाल पर गहरे जख्म

​हमले के बाद बच्ची की चीख सुनकर परिजन दौड़े और उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। हमले में बच्ची के होंठ और गाल का हिस्सा बुरी तरह कट गया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल मुलताई सरकारी अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने एंटी-रेबीज इंजेक्शन देकर प्राथमिक उपचार किया। घाव की गंभीरता और चेहरे की नाजुकता को देखते हुए बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है।

All India Khabar की अपील

​यह घटना हर उस परिवार के लिए सबक है जिनके घरों में पालतू जानवर और छोटे बच्चे साथ रहते हैं।

  1. ​पालतू जानवर चाहे कितना भी सीधा हो, उसे खाते समय परेशान न करें।
  2. ​छोटे बच्चों को जानवरों के साथ अकेला कभी न छोड़ें।
  3. ​जानवरों के व्यवहार में आए अचानक बदलाव को नजरअंदाज न करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ