इंदौर में हुई घटना के बाद चेता स्थानीय प्रशासन, ताप्ती मंदिर की नीव और छत की जांच हुई प्रारंभ।
मुलताई : मां ताप्ती मंदिर के जर्जर हो जाने पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा भोपाल से जांच दल बुलाकर मंदिर की नीव और छत की जांच कराई गई। इंदौर में हुए हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने ताप्ती मंदिर की सुध ली, बताया जा रहा है कि ताप्ती मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के बीच चर्चा में तय हुआ कि ताप्ती मंदिर की नीव एवम बाहरी बनावट जर्जर हो गई है।जिसको देखते हुए भोपाल की बीकॉन कंपनी के जानकारों को मुलताई बुलाया गया।
भोपाल से आए जानकारों ने ताप्ती मंदिर पहुंच कर छत और कालम की जांच आधुनिक यंत्रों से शुरू की। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के एसडीओ राजेश राय, सीएमओ नितिन कुमार बिजवे, तहसीलदार सुधीर जैन एवम ताप्ती मंदिर ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ